कंडोम प्रयोग के कई लाभ है, लेकिन इतने गुणों के साथ ही तमाम दूसरी चीजों की तरह ही कंडोम के भी कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स भी हैं, जो न केवल आपकी सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकते हैं बल्कि आपको यौन संबंधित बीमारियों का भी शिकार बना सकते हैं। आइए जानें। कंडोम के अतिरिक्त प्रभावों के बारे में-
- घटिया क्वालिटी के कंडोम से त्वचा संक्रमण भी हो सकता है।
- कई लोगों को रबर से एलर्जी होती है। ऐसे में कंडोम के प्रयोग से एलर्जी या रैशेज़ हो सकते है।
- कई बार घटिया कंडोम या फिर कंडोम का सही इस्तेमाल न करने से इंफेक्शन होने की संभावना भी बनी रहती है।
- कंडोम अगर आपकी त्वचा को नहीं सूट कर रहा है, तो इससे सेक्स के दौरान खुजली इत्यादि होने का डर रहता है।
- संभोग के समय कई बार घटिया कंडोम फट भी सकते हैं , जो अनचाहे गर्भ का कारण भी बन सकते हैं ।
- घटिया कंडोम या लोकल क्वालिटी के कंडोम के प्रयोग से गर्भधारण का खतरा भी लगातार बना रहता है।
- कंडोम से कई बार न सिर्फ आपको बल्कि आपके पार्टनर को भी नुकसान पहुंच सकता है।
- कंडोम के प्रयोग से कई बार यौन संबंधित समस्याओं का खतरा भी बना रहता है।
- कई बार कंडोम का प्रयोग बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। ठीक तरह से कंडोम का इस्तेमाल न करने से कंडोम के अंदर रहने के खतरे भी बढ़ जाते हैं।
- कंडोम का उपयोग अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए किया जाता है लेकिन इसका सही इस्तेंमाल न होने पर यह विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है।
- अधिक टाइट या लचीला कंडोम त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
कंडोम का इस्तेमाल गर्भ को रोकने के लिए किया जाता है। ऐसे में कंडोम न सिर्फ अच्छी क्वालिटी का प्रयोग करना चाहिए बल्कि कंडोम का प्रयोग सावधानी से और उस पर लिखे दिशा-निर्देशों के अनुसार करना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment