यौन अपमानजनक रिश्तों का उद्देश्य
यौन अपमानजनक रिश्तों का केवल एक ही उद्देश्य होता है आपको डराकर, धमाकर या हर बात में नीचा दिखाकर आप पर पूरी तरह से नियत्रंण करना। अगर इससे भी बात नहीं बनती है तो आप व आपके आसपास के लोगों से मारपीट भी शुरु हो सकती है।
यौन अपमानजनक रिश्ते की शुरुआत अचानक नहीं होती है। धीरे धीरे इसके लक्षण भयावह रुप ले लेते हैं। इसके लक्षण अलग-अलग लोगों में अलग होते हैं लेकिन लक्षण ऐसे हैं जो सामान्य होते हैं। आईए जानें उन लक्षणों के बारे में।
यौन अपमानजनक रिश्ते की शुरुआत अचानक नहीं होती है। धीरे धीरे इसके लक्षण भयावह रुप ले लेते हैं। इसके लक्षण अलग-अलग लोगों में अलग होते हैं लेकिन लक्षण ऐसे हैं जो सामान्य होते हैं। आईए जानें उन लक्षणों के बारे में।
अधिकारात्मकता
- हर समय आप पर नजर रखना कि आप कहां है, क्या कर रहीं हैं और किसके साथ हैं।
- आपको कहीं जाने से रोकने की कोशिश करना व लोगों से मिलने पर रोक लगाना।
- आपको आपके मनपसंद काम नहीं करने देना व बार-बार उसमें समस्याएं पैदा करना।
जलन
- आप पर बिना किसी वजह फ्लर्टी होने व अविश्वासी होने का आरोप लगाना।
- अपने बुरे बर्ताव के जरिए आपको अपने परिवार वालों व दोस्तों से दूर रखना।
- आपको किसी पुरुष के साथ देखकर आप पर धोखा देने का आरोप लगाना।
नीचा दिखाना
- आपको हमेशा नीचा दिखाना व आपके किसी भी कार्य को सरहाने की जगह उसमें कमी निकलाना।
- लोगों के सामने आपको बेइज्जत करना व आपको शर्मिंदा करना।
- आपकी योग्यता, सुंदरता को छोटा साबित करने की कोशिश।
- लगातार आपकी तुलना अन्य लोगों के साथ करना।
- रिश्ते में होने वाली सभी समस्याओं के लिए आपको दोषी ठहराना।
डराना व धमकाना
- आपको डराकर व धमकाकर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करना।
- चिल्लाकर, नाराज़ होकर और जानबूझ कर उन चीजों को तोड़ना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।
- आपके साथ आपके परिवार वालों या दोस्तों के साथ मारपीट करना उन्हें धमाकाना।
0 comments:
Post a Comment