Meeting Tips Of Male & Female, pregnancy Tips, Sex, Porn Videos, Sex Videos

Tuesday, 9 February 2016

पति पत्नी के बीच समस्याएं

Tensed couple
दांपत्य जीवन में बहुत से ऐसे कारण होते हैं जिससे रिलेशनशिप में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो जाती है। वैवाहिक जीवन की जटिलता को समझना मुश्किल है लेकिन सुखी दांपत्य जीवन के उपाय जरूर किए जा सकते हैं। विवाह के बाद पति-पत्नी कई बार अचानक आई जिम्मेदारियों का बोझ उठा नहीं पाते नतीजन, रिलेशनशिप में दरार आने लगती है। आइए जानते है पति-पत्नी के बीच समस्याओं के बारे में।

  • विवाह के बाद कई बार पति-पत्नी में किन्हीं कारणों से एक-दूसरे पर अविश्वास की स्थिति आ जाती है, ऐसे में पति-पत्नीं समझौता किए बिना या फिर काउंसलर की सलाह लिए बिना तलाक के अंजाम तक भी पहुंच जाते हैं।
  • सुखी दांपत्य जीवन के उपायों के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे के महत्व को समझे और एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करें।
  • आज  पति-पत्नी के बीच समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव होना, संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न होना, सेक्स से संबंधित समस्या होना तथा एक-दूसरे की सोच न मिल पाना, वैवाहिक जीवन में जटिलता, रिलेशनशिप्स में दरार आने के सा‍मान्य कारण हैं।
  • कई बार रिलेशपशिप में दरार ,साथी से बहुत ज्यादा अपेक्षा करने से भी आ सकती है। आप अपने साथी से जितनी अधिक अपेक्षाएं रखेंगे आपके संबंधों में उतनी ही समस्याएं बढ़ती जाएंगी। इसीलिए बेहतर यही है कि आप अपने काम को स्वयं अंजाम दें।
  • वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए पति-पत्नी को अपने साथी के अनुकूल अपने आपको ढालना चाहिए या उसकी पसंद-नापंसद का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है।
  • कई बार वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी दोनों में से किसी को सेक्स की कमजोरी हो या कोई सेक्‍स समस्‍या हो और एक-दूसरे की इच्छाएं पूरी न कर पा रहे हो तो भी पति-पत्नी के बीच समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आपका साथी उस समय तो चाहे कुछ न कहें लेकिन उसकी भड़ास, चिडचिड़ाहट और झल्लाहट बाद में दिखाई दे सकती हैं।
  • बहुत से दम्पत्तियों के जीवन में साथियों की सोच तथा कार्य में मेल न हो पाने या रूचियों में अंतर के कारण आपस में प्रेम नहीं पनप पाता, जिससे दोनों में एक-दूसरे के प्रति असंतोष की भावना होने लगती है। नतीजन रिलेशनशिप में दरार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
  • किसी एक साथी का अच्छी पोस्ट पर होने से भी रिश्तों में तनाव की समस्या पैदा हो जाती है यदि ऐसा होता है तो दोनों ही एक-दूसरे के कार्य से खुश नहीं होते और हर समय एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।
  • पति-पत्नी के सामान्य संबंधों में हस्तक्षेप करना, पति-पत्नी के संबंधों में किसी दूसरे का दखल या सेक्स से संतुष्ट न होने के कारण से किसी दूसरे को चाहना आदि कारणों से भी मनमुटाव हो जाता है और वैवाहिक जीवन में जटिलताएं आनी आरंभ हो जाती हैं।
रिलेशनशिप में मनमुटाव न हो, दांपत्य जीवन सुखमय हो, वैवाहिक जीवन जटिल न हो इसके लिए जरूरी है कि पति-पत्नी को अपनी समस्याओं के बीच किसी तीसरे को हस्तक्षेप न करते हुए समस्याओं का समाधान खुद निकालने की कोशिश करें।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © Meetings Tips