हमारे देश में खाने के तौर तरीके ऐसे हैं जो अच्छे व आदर्श भोजन के दुश्मन हैं। तला भुना खाना, घी- मक्खन का इस्तेमाल, जंक फूड को पसंद करना व बार-बार खाना खाने की आदत आपकी सेहत के लिए हानिकर होता है। हानिकर भोजन करने पर शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। पेट, थाईस, हिप, बाजू के ऊपर व कमर के नीचे के हिस्से में चर्बी के रूप में जमा होने लगती है। ओबेसिटि ओवरवेट की मुख्य वजह है। इसे बॉडी मास इंडेक्स से समझा जा सकता है। मोटापा कुछ अन्य बीमारियों को भी जन्म देता है,
जैसे-
हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप- उच्च कोलेस्ट्रॉल
- दिल की बीमारी
- मधुमेह यानी डायबिटीज
- पथरी
- आर्थराइटिस
- कुछ स्त्री रोग
टिप्स वजन नियंत्रण के
- कम कैलोरी का खाना खाइए, मीठा कम कर दीजिए।
- हाई कैलोरी वाले साफ्ट ड्रिंक का इस्तेमाल बंद कर दें, फ्रूट जूस व पानी खूब पीएं।
- एक गिलास पानी में शुगर फ्री इसबगोल पाउडर डाल कर हर बार भोजन करने के बाद पीएं। इसबगोल पाउडर सारा पानी अब्जार्व कर लेता है व पेट भरा-भरा लगता है।
- दिन में ज्यादा प्रोटीन लें व काब्रोहाइड्रेट कम कर दें।
- कुछ ऐसे शौकों पर समय लगाइए जिनसे आप खाना भूलकर इन को इंजाय कर सकें जैसे खेल, हॉबी के काम व बागवानी आदि। तेजी से चलना व घूमना भी इसी के अंग हैं।
- व्यायाम ऐसा उपाय है जिससे आप निश्चित रूप से वजन घटा सकती हैं। यह न केवल आपके वजन को नियंत्रण में रखता है बल्कि आपके शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में भी अहं भूमिका अदा करता है।
एक नया उपाय
वजन घटाने के लिए एक नया व कारगर उपाय भी सामने आया है। कुछ जड़ी बूटियों के तत्व जैसे गारसीनिया कंबोडिया (विलायती इमली) व कैफीन युक्त हर्बल क्रीम व लोशन को चर्बी वाले हिस्सों पर लगा कर मलने से फायदा होता है। इस प्रकार आप भी प्राप्त कर सकती हैं मनचाही फिगर घर बैठे ही।
0 comments:
Post a Comment