- अधिक खाने से सेक्स हार्मोंन की कमी हो सकेगी दूर।
- क्लीनिकल इंवेस्टिगेशन जनरल में प्रकाशित हुआ शोध।
- एस्ट्रोजन का स्तर कम होने पर अधिक खाने को कहा जाता है।
- थेरेपी तकनीक का सही इस्तेमाल करना भी होता है जरूरी।
एक रिसर्च ने ये दावा किया है कि थोड़ा ज्यादा खाने से महिलाओं के सेक्स हार्मोंन एस्ट्रोजन के घटते स्तर का इलाज किया जा सकता है। जी हां, डेली मेल में प्रकाशित हुई एक खबर के अनुसार, अब महिलाओं के सेक्स हार्मोंन एस्ट्रोजन की थेरेपी करने का आसान उपाय निकाल लिया गया है। तो चलिये विस्तार से जानें कि खाने का अंदाज भला कैसे सेक्स हार्मोंन की कमी को दूर करता है और शोध में इस संदर्भ में क्या अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
शोधकर्ताओं के अनुसार, कम समय में ज्यादा खाने से इस हार्मोंन का इलाज किया जा सकता है। इस शोध के दौरान 10 में से एक महिला और 20 में से 1 पुरुष पर इस प्रभाव को देखा गया।
क्लीनिकल इंवेस्टिगेशन जनरल में प्रकाशित इस शोध को टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्टिपटल और बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के डॉ. योंग जू ने किया। शोध के दौरान डॉ. योंग ने पाया कि एस्ट्रोजन और अधिक खाने के बीच गहरा संबंध होता है। जब एस्ट्रोजन हाई होता है तो खाने की मात्रा कम की जाती है लेकिन जब एस्ट्रोजन का स्तर कम होता है तो अधिक खाने के लिए कहा जाता है।

हालांकि शोध में ये भी देखा गया कि वे महिलाएं जो बहुत ज्यादा खाती हैं उनकी माहवारी अनियमित होती है। डॉ. योंग जू ने एक और बात यह भी बताई कि थेरेपी देने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि एस्ट्रोजन का अधिक स्तर ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी पैदा कर सकता है।
डॉ. योंग जू के अनुसार यदि ये पता लगा लिया जाए कि एस्ट्रोजन कैसे प्रतिक्रिया देता है और उसका फायदा कब लिया जा सकता है, तो थेरेपी तकनीक का सही इस्तेमाल किया जा सकेगा।
डॉ. योंग जू के अनुसार यदि ये पता लगा लिया जाए कि एस्ट्रोजन कैसे प्रतिक्रिया देता है और उसका फायदा कब लिया जा सकता है, तो थेरेपी तकनीक का सही इस्तेमाल किया जा सकेगा।
0 comments:
Post a Comment