- बिकनी वैक्स का बढ़ता चलन महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
- वैक्सिंग के दौरान इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है।
- वैक्सिंग के दौरान औजारों का साफ सुथरा होना बहुत जरूरी है।
- महिलाओं को किसी ब्यूटी एक्सपर्ट से ही वैक्सिंग करानी चाहिए।
आजकल बिकनी वैक्स का ट्रेंड जोरों पर है। क्या आप भी बिकनी लाइन के बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग और शेविंग का सहारा लेती हैं? अगर ऐसा है, तो इससे संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है। एक शोध के अनुसार जो महिलाएं अक्सर बिकनी वैक्स कराती हैं उनमें सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज यानी एसटीआई होने का खतरा होता है।
क्या कहता है अध्ययन
हाल ही में आए एक अध्ययन जो कि जामा डर्माटोलोजी ऑफ जरनल द्वारा की गई थी के मुताबिक, वैक्सिंग से सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज (STI) के होने का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययन में पाया गया कि प्यूबिक हेयर (वजाइना के बाल) हटाने के दौरान वायरस या बैक्टीरिया शरीर के अंदर चले जाते हैं। यानी एसटीडी के बढ़ने के कारणों में एक कारण प्यूबिक हेयर रिमूव भी बताया गया। अध्ययन के मुताबिक, महिलाओं में प्यूबिक हेयर को सजाने और संवारने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
लेकिव वैक्सिंग सुंदरता पाने का सुरक्षित तरीका नहीं है। दरअसल, वैक्सिंग से त्वचा और उसके अंतर्निहित संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। स्टडी में ये भी पाया गया कि दूषित वैक्सिंग टूल के जरिए बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं। साथ ही ये बात भी सामने आई कि प्यूबिक हेयर वैक्सिंग करने स्किन जलने का भी एक कारण होता है। इससे पहले भी कई शोधों में ये बात साबित हो चुकी है कि बिकनी वैक्सिंग से सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।
लेकिव वैक्सिंग सुंदरता पाने का सुरक्षित तरीका नहीं है। दरअसल, वैक्सिंग से त्वचा और उसके अंतर्निहित संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। स्टडी में ये भी पाया गया कि दूषित वैक्सिंग टूल के जरिए बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं। साथ ही ये बात भी सामने आई कि प्यूबिक हेयर वैक्सिंग करने स्किन जलने का भी एक कारण होता है। इससे पहले भी कई शोधों में ये बात साबित हो चुकी है कि बिकनी वैक्सिंग से सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप बिकनी वैक्स कराना ही चाहती हैं तो इन सावधानियों को बरतना ना भूलें
- बैक्टिरियल इंफेक्शन से बचने के लिए वैक्सिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला औजार का साफ होना बहुत जरूरी है।
- अगर आप वैक्सिंग के बाद टाइट कपड़े पहनेंगी तो जलन-सूजन जैसी परेशानी भी हो सकती है। अच्छा होगा कि वैक्स के बाद कॉटन के इनरवेयर या फिर ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
- पीरियड्स से पहले ब्राजीलियन वैक्सिंग कराने से बचें।
- ध्यान रखें कि आप जिस पार्लर में जाती हैं वह साफ-सुथरा हो और वैक्सिंग करने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट के हाथ साफ हों। उसे किसी तरह का इंफेक्शन न हो।
- वैक्स का तापमान सही होना चाहिए वरना यह स्किन को जला भी सकता है।
- वैक्स से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि स्ट्रिप्स नई हों। इसके अलावा कॉटन के साथ फर्स्ट एड किट और ऐंटिसेप्टिक भी वहां पास में होने चाहिए।
- वैक्सिंग पूरी होने के बाद स्किन साफ कपड़े या नैपकिन से पोछें। स्किन सूखने पर कॉटन के या फिर ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
- इसके तुरंत बाद नहा लें। टावल से पोछने के बाद कम से कम 24 घंटों के लिए ढीले कपड़े पहनें।
इन सावधानियों को ध्यान में रखकर आप बैक्टेरीयल इंफेक्शन से आसानी से बच सकेंगी।
0 comments:
Post a Comment