Meeting Tips Of Male & Female, pregnancy Tips, Sex, Porn Videos, Sex Videos

Tuesday, 9 February 2016

अनियमित जीवनशैली के कारण बढ़ रही हैं सेक्‍स समस्‍यायें।

  • अनियमित जीवनशैली के कारण बढ़ रही हैं सेक्‍स समस्‍यायें।
  • तनाव और अवसाद भी सेक्‍स समस्‍या का प्रमुख कारण है।
  • सेक्‍स शिक्षा के अभाव में भी बढ़ रही हैं सेक्‍स समस्‍या।
  • शीघ्र पतन, एसटीडीज, यौनिच्‍छा की कमी आदि हैं समस्‍या।
आज के समय में तनाव भरी जीवनशैली के कारण सेक्स समस्याएं होना आम बात है। सेक्स के दौरान तनाव के कारण उत्तेजना की कमी से सेक्स लाइफ पर नकारात्मक असर पड़ना लाजमी है। सेक्स के दौरान समस्या आने पर बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से या फिर सेक्स काउंसलर से कंसल्ट करें।
भारत में सेक्स समस्या बढ़ने की मुख्य वजह है लोगों का जागरूक ना होना। लोग डॉक्टर व काउंसलर से सेक्स समस्याओं के बारे में खुल कर बात करने में संकोच करते हैं। महिलाओं व पुरुषों में कुछ सामान्य सेक्स समस्याएं होती हैं जिनसे लोग आमतौर पर पीडि़त होते हैं। आइए जानें उन सामान्य सेक्स समस्याओं के बारे में।
Sex Problems In Hindi

  • पुरुष के लिंग में उत्तेजना न आना, उत्तेजना आकर शीघ्र ही खत्म हो जाना, उत्तेजना आते ही वीर्य निकल जाना आदि पुरूषों में आम सेक्स समस्याएं हैं।
  • पुरूषों का स्त्री के सामने आते ही घबरा जाना, वीर्य निकल जाना इत्यादि भी सेक्स समस्याओं के अंतर्गत ही आता है। जिससे पुरूष स्त्री से दूर-दूर भागने लगते हैं और अपनी बीमारी को छिपाने की कोशिश करते हैं।
  • पुरुष के वीर्य में शुक्राणु होते हैं। ये शुक्राणु स्त्री के डिम्बाणु को निषेचित कर गर्भ धारण के लिये जिम्मेदार होते हैं। वीर्य में इन शुक्राणुओं की तादाद कम होने को शुक्राणु अल्पता की स्थिति कहा जाता है। शुक्राणु अल्पता को ओलिगोस्पर्मिया कहते हैं। जो की पुरूषों में होने वाली एक गंभीर सेक्स समस्या है।
  • कई पुरूषों के वीर्य में शुक्राणुओं ही नहीं होते, इस स्थिति को एज़ूस्पर्मिया कहा जाता है। इस समस्या के होने पर पुरुष संतान पैदा करने योग्य नहीं होते हैं। यह भी पुरूषों के लिए एक गंभीर सेक्स समस्या है।
  •  पुरूषों में उम्र के बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन का स्तर कम हो जाता है और इसके कारण सेक्स इच्छा में कमी भी हो सकता है।
  •  महिलाओं को सबसे अधिक शिकायत यौनेच्छा की कमी होती है। कई महिलाओं की सेक्स करने में बिल्कुल भी रूचि नहीं होती, यानी उनकी सेक्स भावना बिल्कुल खत्म हो चुकी होती है जो कि एक गंभीर सेक्स समस्या है। कई बार ये स्थिति मेनोपोज के बाद आती है तो कई महिलाओं में मेनोपोज से पहले ही महिलाओं मे सेक्स के प्रति अनिच्छा हो जाती है। 
Common Sex Problems In Hindi

  • योनि से सफेद, चिपचिपा गाढ़ा स्राव होना आज युवावस्था की महिलाओं के लिए भी आम समस्या हो गई है। सामान्य भाषा में इसे सफेद पानी यानी ल्यूकोरिया कहा जाता है।
  • कई कारणों से महिलाओं को योनि में खुजली होने लगती है। इसके कई कारण जैसे इन्फेक्शन होना,ठीक से सफाई न होना, रोजाना कब्ज रहना और संभोग करने वाले व्यक्ति के यौनांगों में इन्फेक्शन होना,रक्त विकार इत्यादि इसके प्रमुख कारण हैं।
  •  कई बार प्यूविक हेयर्स की ठीक से सफाई न करने के कारण उनमें स्थिति कीटाणु योनि मार्ग में प्रविष्ट होकर कई योनि गर्भाशय संबंधी समस्याओं को उत्पन्न कर सकते हैं। यौनांगों की इसीलिए ठीक तरह से सफाई होना बेहद आवश्यक है।
  •  कई बार स्तनों में दर्द होने पर लड़कियां इसे आम बीमारी समझ कर लापरवा‍ही बरतती है, लेकिन ये दर्द बढ़कर स्तन कैंसर का रूप भी ले सकता है। इसीलिए किसी भी तरह के बड़े खतरे को टालने के लिए जरूरी है डॉक्टर की सही समय पर सलाह लेना।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © Meetings Tips