- ब्लशर का सही शेड चुनना सबसे जरूरी है। यह ध्यान रखिए कि सारे शेड्स दिन और रात दोनों के लिए मुफीद होते हैं। लेकिन दिन के लिए अलग और रात के लिए दूसरा शेड चुनें। मसलन दिन के लिए बेज, पीच और बेबी पिंक अच्छे रहते हैं।
- पिंक या पिंक ब्ल्यू से लेकर नैचरल टैन ह्यूज ब्लश, आइ या लिप्स से मैच करना जरूरी है।
- रोजी टोंस वाले ब्लशर लगाने से हेल्दी एंड नैचरल लुक आता है।
ट्रिक्स
1. सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं। फिर चीक्स पर अपनी स्किन टोन के अनुसार ब्लशर के 2-3 स्ट्रोक दें।
2. इसके बाद आई मेकअप और लिप मेकअप लगाएं। अपने लुक को फिनिशिंग टच दें।
राइट शेड
1. ब्लशर का सही शेड चुनना सबसे जरूरी है। यह ध्यान रखिए कि सारे शेड्स दिन और रात दोनों के लिए मुफीद होते हैं। लेकिन दिन के लिए अलग और रात के लिए दूसरा शेड चुनें। मसलन दिन के लिए बेज, पीच और बेबी पिंक अच्छे रहते हैं।
2. पिंक या पिंक ब्ल्यू से लेकर नैचरल टैन ह्यूज ब्लश, आइ या लिप्स से मैच करना जरूरी है।
3. रोजी टोंस वाले ब्लशर लगाने से हेल्दी एंड नैचरल लुक आता है।
4. साफ लूज पाउडर ब्रश से ब्लश को अच्छी तरह ब्लेंड करें। और अतिरिक्त ब्लश हटा दें।
5. चीक्स को भीतर की तरफ सिकोड कर (जैसे कि आप नीबू को चूस रही हैं), न्यूट्रल ब्लश नीचे से ऊपर की दिशा में चीक बोन पर लगाएं। फिर मुसकराएं व चीक्स पर ब्लश के लाइट स्ट्रोक्स दें।
6. ब्लश क्रीम या लिक्विड दोनों तरह का होता है। आप शेड कार्ड के हिसाब से ब्लशर खरीद नहीं सकतीं, क्योंकि चेहरे पर लगाने के बाद काफी अंतर होता है। बेहतर होगा कि अपनी हथेली की उलटी तरफ ब्लशर को टेस्ट करें या हाथ पर लगाकर देखें।
7. ब्लश लगाने के बाद गॉडी और पैची नहीं लगना चाहिए। यह नैचरल दिखना चाहिए, वरना पूरे लुक को खराब कर देता है।
8. फेयर स्किन के लिए : पिंक, पीच, बेज
9. डार्क स्किन : ब्राउन, प्लम और ब्रॉन्ज
10. टैंड स्किन : ऑरेंज, मैरून, पीच व कोरल
11. येलो स्किन टोन : वार्म ब्राउन, वार्म पिंक व आमंड
ध्यान रहे
1. त्वचा रूखी या सामान्य हो तो केक शेड्स और क्रीमी शेड्स वाले ब्लशर चुनें। ऑयली स्किन के लिए पाउडर ब्लशर बेस्ट होते हैं।
2. ब्लशर के बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं, ताकि ब्राइटनेस थोडी कम हो जाए।
3. अगर आप फाउंडेशन नहीं लगाती हैं तो लिक्विड या क्रीम ब्लश लगाएं।
4. सन किस्ड लुक के लिए पीच कलर्ड ब्लश लगाएं।
0 comments:
Post a Comment